बकरी चराने गए मासूमों की दबंगों ने की पिटाई, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
बकरी चराने गए मासूमों की दबंगों ने की पिटाई, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में बकरी को लेकर हुए विवाद में दो मासूम बच्चों के साथ मार-पीट का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रमिला देवी ने शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि गुरुवार देर रात उनके बेटे लकी और अमित बकरी चराने गए थे। इसी दौरान बकरी को लेकर पड़ोस के कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि दबंगों ने दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे वे घायल हो गए।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आसपुर देवसरा थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि मामले में जानकारी है जांच कराई जा रही है जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाए।
Comments
Post a Comment