भूत-प्रेत के विवाद में मां और दो बेटियों की लाठी-डंडों से पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

भूत-प्रेत के विवाद में मां और दो बेटियों की लाठी-डंडों से पिटाई, जांच में जुटी पुलिस
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के ढिढुही एकडरिया गांव में भूत-प्रेत को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना में मां और उसकी दो बेटियां घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासिनी नजमा बेगम पत्नी स्वर्गीय जुम्मन खान ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि भूत-प्रेत के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में नजमा बेगम के साथ उनकी बेटियां आसिया बानो और खुशबू बानो घायल हो गईं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज