सऊदी जेल में बंद अमरनाथ गौतम के परिवार से मिले दिनेश तिवारी

सऊदी जेल में बंद अमरनाथ गौतम के परिवार से मिले दिनेश तिवारी
पट्टी। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बींद मुजाही में सऊदी अरब की जेल में बंद अमरनाथ गौतम के परिवार से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमरनाथ के भाई शोभनाथ गौतम, उनकी पत्नी एवं अन्य परिजनों से बातचीत कर परिवार की समस्याओं को सुना।दिनेश तिवारी ने कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के साथ जनसत्ता दल पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक राजा भैया अमरनाथ गौतम की सऊदी अरब की जेल से रिहाई के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व राजा भैया ने अमरनाथ गौतम के भाई से फोन पर वार्ता कर मामले की जानकारी ली थी। साथ ही विदेश राज्य मंत्री से भी बातचीत कर अमरनाथ गौतम की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया था।परिवार ने जनसत्ता दल के नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही अमरनाथ गौतम सकुशल अपने घर लौटेंगे। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी सरकार और जनप्रतिनिधियों से मामले में सक्रिय पहल करने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज