स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण, विरोध करने पर फौजदारी का आरोप
स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण, विरोध करने पर फौजदारी का आरोप
पट्टी। तहसील क्षेत्र के वारी खुर्द गांव निवासी हारुण खान ने प्रशासन से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उनकी विवादित भूमि पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी होने के बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा है।पीड़ित के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर उन्होंने न्यायालय की शरण ली थी, जहां से उन्हें स्थगन आदेश प्राप्त हुआ। इसके बावजूद विपक्षी भारी संख्या में एकत्र होकर न्यायालय के आदेश की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य कर रहे हैं। हारुण खान का आरोप है कि इस मामले में स्थानीय पुलिस भी विपक्षियों का सहयोग कर रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।बुधवार को सुबह करीब 11 बजे जब वह निर्माण कार्य रुकवाने पहुंचे तो विपक्षियों ने लाठी-डंडा लेकर उन्हें दौड़ा लिया तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने दोपहर करीब 1:30 बजे एसडीएम पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इस संबंध में एसडीएम पट्टी पूर्णेन्दु मिश्र ने संबंधित थाने को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Comments
Post a Comment