कर्मचारियों को किया बाहर ब्लॉक गेट पर जड़ा ताला....,विकासखंड बेलखरनाथ धाम का मामला,मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर आक्रोश,ग्रामीणों ने की जमकर नारेबाजी,
कर्मचारियों को किया बाहर ब्लॉक गेट पर जड़ा ताला....,
विकासखंड बेलखरनाथ धाम का मामला,
मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर आक्रोश,
ग्रामीणों ने की जमकर नारेबाजी,
पट्टी।थाना अध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और ताला खुलवाया
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश समेत तमाम अधिकारियों को ग्राम पंचायत खूंझी कला के ग्रामीणों द्वारा पंचायत निर्वाचन नामावली 2025 में लोगों के उपस्थित होने के पश्चात भी 2026 में उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। मतदाताओं का आरोप है कि उनका मौलिक अधिकार उनसे छिन गया। ऐसी दशा में निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों द्वारा भेदभावपूर्ण कार्य करने एवं दोषपूर्ण सूची तैयार करने को लेकर ग्रामीणों द्वारा ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया तथा गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने डीएम प्रतापगढ़ समेत अधिकारियों से आग्रह किया है कि काटे गए नाम जोड़ने एवं पंचायत निर्वाचन नामावली में लगे अधिकारियों पर दोषपूर्ण कार्यवाही करने के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment