सड़क हादसे में पत्रकार घायल

सड़क हादसे में पत्रकार घायल
पट्टी। तहसील क्षेत्र के अशोकपुर गांव निवासी एवं डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े पत्रकार अंकित पांडेय सोमवार को किसी निजी कार्य से प्रतापगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान पिपरी खालसा मोड़ के पास उनकी बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पत्रकारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया। सभी लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज