आबादी की जमीन के विवाद में मारपीट, महिला समेत कई घायल, तीन नामजद पर मुकदमा

आबादी की जमीन के विवाद में मारपीट, महिला समेत कई घायल, तीन नामजद पर मुकदमा
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बीरापुर खुर्द गांव में हरिजन आबादी की जमीन को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई। मामले में एक वृद्ध महिला सहित कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी प्रेमचंद पुत्र वृद्धू निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी राजनाथ, उदयानाथ और अजय पुत्रगण राम समुद्र ने 29 मई को उसकी हरिजन आबादी में रखा छप्पर जबरन उखाड़कर फेंक दिया था। इसकी शिकायत लेखपाल से की गई थी। 30 मई को लेखपाल द्वारा भूमि की पैमाइश कर आबादी की जमीन चिन्हित कर दी गई, जिसके बाद प्रेमचंद अपना छप्पर पुनः ठीक करने लगा।
आरोप है कि इसी दौरान लगभग दोपहर 12 बजे राजनाथ, उदयानाथ और अजय, विश्वरमा पुत्र राम केवल के उकसाने पर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और फावड़ा लेकर मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रेमचंद और उसके परिवार के लोगों की पिटाई शुरू कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान अजय ने उसकी करीब 80 वर्षीय पत्नी सुखदेई के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रेमचंद को भी सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भेजा गया।
प्रकरण में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर राजनाथ, उदयानाथ और अजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनीश कुमार यादव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज