स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कराने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कराने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सरायमधई गांव की निवासी शशिकला ने पड़ोसियों पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा।शशिकला का आरोप है कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी पारित किया जा चुका है। इसके बावजूद पड़ोसी निर्माण कार्य करा रहे हैं। जब वह निर्माण कार्य रोकने के लिए मौके पर पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया।पीड़िता का आरोप है कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुक रहा है और पुलिस भी आदेश का पालन कराने में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है।इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment