Posts

Showing posts from August, 2026

जौनपुर से चुराई गई बाइक पट्टी में बरामद,चोरी की बाइक और दो देशी बम के साथ युवक गिरफ्तार

Image
जौनपुर से चुराई गई बाइक पट्टी में बरामद, चोरी की बाइक और दो देशी बम के साथ युवक गिरफ्तार पट्टी।पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और दो देशी बम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बाइक जौनपुर से चोरी करने और बम अपनी सुरक्षा के लिए साथ रखने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शुभम सिंह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करैला-मंगरौरा रोड स्थित पूरे देवजानी तिराहे के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिलऔर जिंदा देशी बम बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शमशाद अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी कनेवरा (बुधई का पुरवा), थाना फतनपुर बताया। उसने पुलिस को बताया कि करीब पांच दिन पहले उसने उक्त बाइक जौनपुर से चोरी की थी। उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। साथ ही उसने बरामद देशी बम अपनी सुरक्षा के लिए रखने की बात कही। पुलिस ने ई-चालान एप के माध्यम से वाहन का सत...

तेज बारिश में गरीब किसान का आशियाना ढहा, मलबे में दबकर घायल

Image
तेज बारिश में गरीब किसान का आशियाना ढहा, मलबे में दबकर घायल पट्टी। तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने एक गरीब किसान का आशियाना छीन लिया। पट्टी तहसील क्षेत्र के बेला भूलंगगंज गांव निवासी रमाशंकर वर्मा का जर्जर कच्चा मकान शुक्रवार रात करीब नौ बजे तेज बारिश के दौरान भरभराकर गिर गया। हादसे में किसान मलबे में दबकर घायल हो गया, जबकि उसके चारों बच्चे बाल-बाल बच गए।रमाशंकर पुत्र पारस वर्मा ने शनिवार सुबह एसडीएम समेत उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती हैं। परिवार का भरण-पोषण वह मेहनत-मजदूरी और खेती से करते हैं। बारिश के कारण उनका पुराना कच्चा मकान ढह गया, जिससे उनके सिर में चोटें आईं। अब परिवार के पास रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं बचा है और खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है।पीड़ित ने प्रशासन से आवास की व्यवस्था कराए जाने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।इस संबंध में पट्टी के एसडीएम पूर्णेन्दु मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसा...

स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कराने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

Image
स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कराने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सरायमधई गांव की निवासी शशिकला ने पड़ोसियों पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा।शशिकला का आरोप है कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी पारित किया जा चुका है। इसके बावजूद पड़ोसी निर्माण कार्य करा रहे हैं। जब वह निर्माण कार्य रोकने के लिए मौके पर पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया।पीड़िता का आरोप है कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुक रहा है और पुलिस भी आदेश का पालन कराने में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है।इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आ...

जमीनी विवाद में गड़ासा लहराने का वीडियो वायरल, मारपीट का आरोप

Image
जमीनी विवाद में गड़ासा लहराने का वीडियो वायरल, मारपीट का आरोप पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के छतौना गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और गड़ासा-भाला लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग हाथों में गड़ासा और भाला लिए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। गांव निवासी अच्छे लाल निषाद पुत्र स्वर्गीय बांकेलाल निषाद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पड़ोसी उनकी भूमिधरी जमीन पर भैंस बांधने के लिए खूंटा गाड़कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके बेटे सूरज निषाद की लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे अच्छे लाल के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि जान बचाने के लिए उन्हें पड़ोसियों के घर भागकर शरण लेनी पड़ी। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में कुछ लोग धारदार हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं।पीड़ित ने आसपुर देवसरा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ...

जमीनी विवाद में गड़ासा लहराने का वीडियो वायरल, मारपीट का आरोप

Image
जमीनी विवाद में गड़ासा लहराने का वीडियो वायरल, मारपीट का आरोप पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के छतौना गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और गड़ासा-भाला लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग हाथों में गड़ासा और भाला लिए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। गांव निवासी अच्छे लाल निषाद पुत्र स्वर्गीय बांकेलाल निषाद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पड़ोसी उनकी भूमिधरी जमीन पर भैंस बांधने के लिए खूंटा गाड़कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके बेटे सूरज निषाद की लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे अच्छे लाल के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि जान बचाने के लिए उन्हें पड़ोसियों के घर भागकर शरण लेनी पड़ी। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में कुछ लोग धारदार हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं।पीड़ित ने आसपुर देवसरा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ...

रंजिश में मंदिर से लौट रहे युवक पर हमला, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफरसिगरेट चोरी और छात्राओं पर छींटाकशी का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा, चार के खिलाफ नामजद तहरीर

Image
रंजिश में मंदिर से लौट रहे युवक पर हमला, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर सिगरेट चोरी और छात्राओं पर छींटाकशी का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा, चार के खिलाफ नामजद तहरीर पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार में शनिवार सुबह शिव मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक युवक पर रंजिश के चलते घात लगाए बैठे दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का दाहिना हाथ टूट गया और सिर फटने से वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।  बाजार निवासी प्रवीण कुमार जायसवाल (30) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की रात उसके चचेरे चाचा की किराने की दुकान के अंदर से एक डिब्बी सिगरेट चोरी करने और स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर छींटाकशी करने को लेकर गांव के ही चार लोगों से उसकी कहासुनी हुई थी। प्रवीण ने उनकी इस हरकत का कड़ा विरोध किया था। आरोप है कि इसी बात की रंजिश में दबंगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह प्रवीण शीतलागंज बाजार स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन करने गया था...

जाल के भीतर से लाखों रुपये की 25 भेड़ें चोरी, पशुपालक सदमे में, तहरीर,एमपी नंबर की काली स्कॉर्पियो पर रेकी का शक, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,

Image
जाल के भीतर से लाखों रुपये की 25 भेड़ें चोरी, पशुपालक सदमे में, तहरीर, एमपी नंबर की काली स्कॉर्पियो पर रेकी का शक, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,   पट्टी।कंधई। थाना क्षेत्र के बीरमऊ विशुनदत्त में मध्यरात्रि अज्ञात पशु चोरों ने एक खेत से लाखों रुपये कीमत की 25 भेड़ें चुरा लीं। चोरों ने खेत में बनाए गए जाल से भेड़ों को निकाला और मुख्य सड़क पर खड़ी पिकअप में लादकर फरार हो गए। घटना के बाद से पशुपालक का परिवार गहरे सदमे में है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है। बीरमऊ विशुन दत्त गांव निवासी सहदेव पाल भेड़-बकरी पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले एक सप्ताह से वह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में बाड़ेनुमा जाल बनाकर कुल 72 भेड़-बकरियों को बांध रहे थे। रात में बाड़े की रखवाली के लिए सहदेव का बेटा रोशन पाल वहीं सोता था। शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि पशु चोरों ने जाल के अंदर बांधी गई भेड़ों को खोल लिया और उन्हें हांकते हुए पट्टी-चिलबिला सड़क तक ले गए। वहां पहले से खड़े एक मालवाहक (पिकअप) वाहन पर 25 भेड़ों...