पट्टी आदर्श नगर पंचायत में नहीं हुआ दवा का छिड़काव मच्छरों का प्रकोप जिम्मेदार बने अनजान

पट्टी आदर्श नगर पंचायत में नहीं हुआ दवा का छिड़काव मच्छरों का प्रकोप जिम्मेदार बने अनजान 
पट्टी। आदर्श नगर पंचायत में दवा का छिड़काव ना होने से मच्छरों का प्रकोप इतना ज्यादा बढ़ गया है कि शाम होते ही उनके हमले से लोग बेहाल हो जा रहे हैं। इनकी चपेट में आने से तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में लोग आ जा रहे हैं। इसके बावजूद भी जिम्मेदार  अनजान बने बैठे हुए हैं। 
बताते चलें कि पट्टी नगर पंचायत आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला हुआ है, इसके बावजूद भी कस्बे में गंदगी का अंबार लगा है। जिसकी वजह से मच्छर इतना ज्यादा बढ़ रहे हैं कि शाम होते ही मच्छरों के हमले से लोग बेहाल हो जाते हैं। नगर के रहने वाले अवधेश सिंह ने बताया कि नगर पंचायत कर्मियों द्वारा किसी भी मोहल्ले में दवा का छिड़काव नहीं किए हैं। जिसकी वजह से मच्छरों की संख्या अत्यंत अधिक होने की वजह से लोग इनकी चपेट में आ जाते हैं और तरह-तरह की बीमारी से ग्रसित हो जा रहे हैं। इतना ही नहीं आदर्श नगर पंचायत में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। कस्बे के रहने वाले लोगों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए ऐसी समस्याओं से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज