Posts

Showing posts from September, 2026

विधायक को सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, ,आसपुर देवसरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज

Image
विधायक को सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, , आसपुर देवसरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज आसपुर देवसरा। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के एक युवक पर सोशल मीडिया के माध्यम से पट्टी विधायक रामसिंह पटेल के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने और धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता शिवबहादुर यादव निवासी भीषमपुर, थाना आसपुर देवसरा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े फेसबुक पेज पर ग्राम दलापुर (बिजहरा), थाना कंधई निवासी पवन यादव पुत्र रामचंद्र यादव द्वारा पट्टी विधायक रामसिंह पटेल के खिलाफ कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना 26 सितंबर 2026 की है। उन्होंने 30 सितंबर को अपना फेसबुक अकाउंट चेक करने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दस्तावेज के अनुसार मामले की जांच उपनिरीक्षक सचिन कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मामले से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट औ...

सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं:सुनील गुप्ता न्यायाधीश ग्राम न्यायालय

Image
सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं: सुनील गुप्ता न्यायाधीश ग्राम न्यायालय  प्रतापगढ़।रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टी में पॉक्सो एक्ट 2012 पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे सुनील गुप्ता न्यायाधीश ग्राम न्यायालय पट्टी ने कहा कि सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए पाॅक्सो एक्ट 2012 कानून बनाया गया है। जो 18 वर्ष के कम उम्र के छात्र-छात्राओं को लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसी घटनाओं के संदर्भ में पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं निशुल्क विधिक सहायता के लिए15 100 पर संपर्क किया जा सकता है।  कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रशस्त तिवारी ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के शोषण को रोकने हेतु बनाया गया अत्यंत सख्त कानून है। पैनल अधिवक्ता इंद्र प्रसाद द्वारा निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की। पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय प्रभारी लीगल एड क्लीनिक तहसील पट्टी ने कहा कि बाल अधिका...

पूर्व सैनिकों के साथ वृद्धजनों का पूर्व मंत्री ने स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित ,पट्टी नगर पंचायत परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम ,

Image
पूर्व सैनिकों के साथ वृद्धजनों का पूर्व मंत्री ने स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित , पट्टी नगर पंचायत परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम , पट्टी।नगर पंचायत पट्टी के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज पट्टी मंडल के पूर्व सैनिक एवं वृद्ध जनो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह रहे। उन्होंने यहां पर पूर्व सैनिकों के साथ ही नगर के निवासी बृद्धजनों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री मोती सिंह ने इस दौरान कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों में आपसी मेलजोल की भावना को विकसित करते हैं, सैनिकों के साथ ही वृद्धजनों का सम्मान करना सौभाग्य की बात है।  संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जायसवाल, प्रतिनिधि विनोद पांडेय,पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री पवन सिंह, जिला मंत्री रामचरित्र वर्मा, मंडल महामंत्री निशांत श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष मनोज कुमार खंडेलवाल, मंडल मंत्री नागेन्द्र प्रसाद तिवारी, मंडल आई टी अनुपम सिंह,मंडल उपाध्यक...

अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत पर मोती सिंह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Image
अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत पर मोती सिंह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग प्रतापगढ़। मोलनापुर निवासी अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में हुई मौत और इसके बाद पीड़ित ब्राह्मण परिवार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज किए जाने के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। नगर पंचायत पट्टी कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। मोती सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले में दोनों परिवार पीड़ित हैं। ऐसे में दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।पूर्व मंत्री ने कहा कि घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने के लिए वह हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही मजिस्ट्रेटीय जांच के जांच अधिकारी का नाम भी सार्वजनिक किए जाने को लेकर जिल...

जर्जर मकान का लेंटर गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराममहुली हादसे के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार, पुराने-जर्जर मकानों पर कार्रवाई के निर्देश बेअसर

Image
जर्जर मकान का लेंटर गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम महुली हादसे के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार, पुराने-जर्जर मकानों पर कार्रवाई के निर्देश बेअसर प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव में मंगलवार की देर रात जर्जर मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से 55 वर्षीय किसान रामकुमार वर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।बरहूपुर निवासी रामकुमार वर्मा (55) पुत्र राम अधीन वर्मा मंगलवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, जबकि उनका पुत्र भानु प्रताप वर्मा कमरे के बाहर बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 10 बजे अचानक तेज आवाज के साथ कमरे की छत का लेंटर भरभराकर गिर गया। आवाज सुनकर भानु प्रताप कमरे में पहुंचा तो पिता मलबे के नीचे दबे मिले। शोर सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद रामकुमार को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए जिल...

बारिश में कच्ची दीवार का दालान भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Image
बारिश में कच्ची दीवार का दालान भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग प्रतापगढ़।आसपुर देवसरा में क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे मकानों और जर्जर भवनों के गिरने का सिलसिला जारी है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे सोनबरसा गांव में कच्ची दीवार से बना दालान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सोनबरसा गांव निवासी श्रीकांत यादव पुत्र भगवान दीन यादव का कच्ची दीवार से बना दालान बुधवार दोपहर अचानक धराशायी हो गया। दालान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसे के समय दालान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई कच्चे मकान और जर्जर भवनों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर और कच्चे मकानों का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि दालान गिरने की जानकारी मिली है। क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद हुए नुकसान का आंकलन कराया जाएगा।

हैंसी बाजार में दुकान से चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार,चोरी के एम्पलीफायर, स्पीकर, मिक्सर समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद,

Image
हैंसी बाजार में दुकान से चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, चोरी के एम्पलीफायर, स्पीकर, मिक्सर समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद, प्रतापगढ़।मांधाता पुलिस ने हैंसी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए एम्पलीफायर, स्पीकर, मिक्सर, ट्वीटर और डिस्ट्रीब्यूटर समेत भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। बरामद सामान की पहचान दुकान मालिक विपुल पटेल ने की है।पुलिस के अनुसार, 26/27 सितंबर की रात हैंसी बाजार स्थित विपुल पटेल की दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हुआ था। मामले में मांधाता थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। बुधवार को उपनिरीक्षक प्रभात वर्मा और उपनिरीक्षक अनूप यादव पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मिश्रपुर जाने वाले रास्ते पर संत निरंकारी आश्रम के आगे से तीन युवकों को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुपम पटेल (20) निवासी परसरामपुर, आदित्य यादव (18) निवासी शोभीपुर औ...

हैंसी बाजार में दुकान से चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार,चोरी के एम्पलीफायर, स्पीकर, मिक्सर समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद,

Image
हैंसी बाजार में दुकान से चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, चोरी के एम्पलीफायर, स्पीकर, मिक्सर समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद, प्रतापगढ़।मांधाता पुलिस ने हैंसी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए एम्पलीफायर, स्पीकर, मिक्सर, ट्वीटर और डिस्ट्रीब्यूटर समेत भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। बरामद सामान की पहचान दुकान मालिक विपुल पटेल ने की है।पुलिस के अनुसार, 26/27 सितंबर की रात हैंसी बाजार स्थित विपुल पटेल की दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हुआ था। मामले में मांधाता थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। बुधवार को उपनिरीक्षक प्रभात वर्मा और उपनिरीक्षक अनूप यादव पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मिश्रपुर जाने वाले रास्ते पर संत निरंकारी आश्रम के आगे से तीन युवकों को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुपम पटेल (20) निवासी परसरामपुर, आदित्य यादव (18) निवासी शोभीपुर औ...

स्वच्छ विद्यालय‌ ही स्वस्थ और शिक्षित समाज की आधारशिला है - डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर

Image
स्वच्छ विद्यालय‌ ही स्वस्थ और शिक्षित समाज की आधारशिला है - डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर  लालगंज, प्रतापगढ़ ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा और जनकल्याणकारी कार्यों से लोगों को अवगत कराने तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय शमशेरगंज में बुधवार को मेरे सपनों का भारत थीम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया ।शिक्षकों और विद्यालय कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर ने कहा कि स्वच्छ विद्यालय ही स्वस्थ और शिक्षित समाज की आधारशिला है। बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने से वे अपने घर और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित कर सकते हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान शिक्षामित्र विमलेश कुमार गुप्ता, मीना गुप्ता, रसोइया लालती गौतम, माधुरी प्रजापति तथा आंगनबाड़ी सहायिका सावित्री यादव व समाजसेवक मिठाईलाल गौतम आदि मौजूद रहे।

डीएम ने क्षतिग्रस्त मकानों का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्यों में लापरवाही पर लेखपाल को निलंबित करने के दिए निर्देश

Image
डीएम ने क्षतिग्रस्त मकानों का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्यों में लापरवाही पर लेखपाल को निलंबित करने के दिए निर्देश प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने तहसील पट्टी क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कोहड़ौर के वार्ड संख्या-08 रामापुर में भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण मकान गिरने की सूचना पर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवार को नियमानुसार आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत कार्यों में लापरवाही बरतने पर संबंधित लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रामापुर निवासी रिंकी गौड़ पत्नी हरिओम के क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया। मकान के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने की स्थिति को देखते हुए उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी तहसील पट्टी को आपदा राहत कोष से प्रभावित परिवार को 1.20 लाख रुपये की सहायता धनराशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिवृष्टि के दौरान क्षेत्र में लापरवाही बरतने के मामले में संबंधित लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए।   इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस...

कृषक गोष्ठी में किसानों को दी गई आधुनिक खेती एवं बागवानी की तकनीकी जानकारी

Image
कृषक गोष्ठी में किसानों को दी गई आधुनिक खेती एवं बागवानी की तकनीकी जानकारी प्रतापगढ़। उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना एवं ‘‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’’- माइक्रोइरीगेशन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन दिनांक 29 एवं 30 सितम्बर 2026 को साँई पैलेस सरोज चौराहा प्रतापगढ में आयोजित किया गया।  गोष्ठी के दूसरे दिन उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र ऐंठू कालाकांकर महेन्द्र सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माँ सरस्वति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।   गोष्ठी में जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा गोष्ठी के दूसरे दिन आये हुए अतिथियों एवं जनपद के सम्मानित कृषकों का स्वागत करते हुए विभागीय योजनाओं के बारे में प्रकाश डालते हुए कृषकों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाये तथा अपनी कृषि आय में वृद्धि करें। भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह ने अपनी विभागीय जानकारी के साथ मिट्ट...

आंगनबाड़ी से छह हजार रुपये भेजने का झांसा, लिंक टच करते ही खाते से कटे 11 हजार

Image
आंगनबाड़ी से छह हजार रुपये भेजने का झांसा, लिंक टच करते ही खाते से कटे 11 हजार पट्टी। आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों के खाते में छह हजार रुपये भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक के खाते से 11 हजार रुपये उड़ा दिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।डाही गांव निवासी पंकज कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:25 बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आंगनबाड़ी केंद्र प्रतापगढ़ का कर्मचारी बताया। उसने पूछा कि उसके बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र से रुपये मिले हैं या नहीं। पंकज ने रुपये नहीं मिलने की बात कही।इस पर फोन करने वाले ने कहा कि बच्चों के लिए छह हजार रुपये आए हैं और वह एक लिंक भेज रहा है। लिंक को टच करते ही रुपये खाते में पहुंच जाएंगे। उसकी बातों में आकर पंकज ने जैसे ही लिंक टच किया, उसके खाते से 11 हजार रुपये कट गए। खाते से रकम निकलने का मैसेज आने पर उसे साइबर ठगी का पता चला। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

उडैयाडीह बाजार में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पीने से युवक की हालत बिगड़ीफूड विभाग ने भरा सैंपल सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही है मामले की जांच

Image
उडैयाडीह बाजार में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पीने से युवक की हालत बिगड़ी फूड विभाग ने भरा सैंपल सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही है मामले की जांच  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह बाजार में एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पीने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई।पीड़ित युवक को पेट में तेज दर्द व चक्कर तथा उल्टी शुरू होने लगी। पीड़ित युवक के साथ रहे एक युवक की सूचना पर पर डायल-112 पुलिस और फूड विभाग की टीम ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक का सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा है। रानीगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी रवि गुप्ता अपने एक दोस्त के साथ कही जा रहा था। रवि ने उडैयाडीह बाजार में सोमवार दोपहर स्थानीय दुकान से एक ब्रांडेड कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीदी थी।कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद ही युवक को घबराहट, पेट दर्द और उल्टी होने लगी। साथ रहे युवक ने देखा तो बोतल पर एक्सपायरी डेट थी। युवक की तबीयत बिगड़ता देख आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और डायल-112 को सूचना दी। और पीड़ित युवक का बयान दर्ज किए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फूड सेफ्टी विभाग पट्टी के संतोष कुमार दुब...

ओडीओपी योजना ने बदली अनुराग खंडेलवाल की तस्वीर, रूपये 110 लाख के ऋण से खड़ी हुई आधुनिक इकाई, 100 लोगों को मिला रोजगार

Image
ओडीओपी योजना ने बदली अनुराग खंडेलवाल की तस्वीर, रूपये 110 लाख के ऋण से खड़ी हुई आधुनिक इकाई, 100 लोगों को मिला रोजगार प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और जनपदों की पारंपरिक विशेषताओं को औद्योगिक पहचान दिलाने के उद्देश्य से संचालित ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना का प्रभाव प्रतापगढ़ में भी दिखाई दे रहा है। जिले में आंवला की उपलब्धता को देखते हुए इससे जुड़े खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। इसी क्रम में अनुराग खंडेलवाल ने ओडीओपी योजना का लाभ लेकर खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।शंकरदयाल रोड प्रतापगढ़ निवासी अनुराग खंडेलवाल अपने पैतृक व्यवसाय में पिता ओम प्रकाश खंडेलवाल का सहयोग करते थे। उनके मन में स्वयं का नवीन व्यवसाय स्थापित करने की इच्छा थी। इसी उद्देश्य से उन्होंने जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र कार्यालय से संपर्क किया। कार्यालय द्वारा जनपद में आंवला की उपलब्धता को देखते हुए उन्हें आंवला आधारित उद्योग स्थापित करने की सलाह दी गई त...

विपश्यनाचार्य गोयनका की 13वीं पुण्यतिथि पर सामूहिक ध्यान साधना

Image
विपश्यनाचार्य गोयनका की 13वीं पुण्यतिथि पर सामूहिक ध्यान साधना प्रतापगढ़। विपश्यनाचार्य सत्य नारायण गोयनका की 13वीं पुण्यतिथि पर सुगतानंद बुद्ध विहार में उपासकों और उपासिकाओं ने सामूहिक ध्यान साधना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वर्षावास के दौरान अष्टशील अधिष्ठान साधकों और आचार्यों के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं पालि भाषा पखवाड़े के तहत भंते शांतिमित्र के सानिध्य में परित्राण पाठ और दीपदान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राम उमरवैश्य ने की। उन्होंने बताया कि सुगतानंद बुद्ध विहार में गुरु सत्य नारायण गोयनका ने वर्ष 1970 में 14वां विपश्यना शिविर आयोजित किया था, जिसमें करीब 15 देशों के साधकों ने भाग लिया था। वर्षावास उपोसथ अधिष्ठाता आचार्य राजीव बौद्ध ने कहा कि गोयनका ने म्यांमार में आचार्य सिया जी उ बा खिन से 14 वर्षों तक विपश्यना सीखी और 1969 में भारत लौटकर इस साधना को व्यापक स्तर पर पहुंचाया।आचार्य उमेश चंद्र ने पालि भाषा के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए 10 दिवसीय विपश्यना शिविर में सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 90 देशों में 170 केंद्र सं...

जरूरतमंद मरीज के लिए आयुष खत्री ने किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल

Image
जरूरतमंद मरीज के लिए आयुष खत्री ने किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल प्रतापगढ़। जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज के लिए युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के आह्वान पर आयुष खत्री ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। मरीज के परिजनों को रक्त की आवश्यकता थी, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। मरीज के परिजनों ने संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। जानकारी मिलते ही पवन कुमार त्रिगुणायत रात में आयुष खत्री के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मरीज के परिजनों से मुलाकात की। स्थिति की जानकारी होने पर आयुष खत्री ने तत्काल मरीज के लिए रक्तदान किया। रक्त मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी के मार्गदर्शन में युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ता जनसेवा के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। रक्तदान की पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि संगठन की ओर से आगे भी ...

पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आज, मोती सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Image
पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आज, मोती सिंह होंगे मुख्य अतिथि पट्टी। नगर पंचायत कार्यालय पट्टी में बुधवार, 30 सितंबर को पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह होंगे।नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि देश की सेवा कर चुके वीर पूर्व सैनिकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

छात्राओं को दिया ‘डरना नहीं, बताना है’ का मंत्र

Image
छात्राओं को दिया ‘डरना नहीं, बताना है’ का मंत्र आसपुर देवसरा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शांभवी द्वितीय ने छात्राओं को यौन अपराधों से बचाव और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, छेड़छाड़ और अश्लीलता से संरक्षण देने के लिए पॉक्सो एक्ट बनाया गया है। छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए किसी भी अप्रिय घटना पर चुप न रहने की सीख दी गई। उन्होंने कहा कि डरना नहीं है, चुप नहीं रहना है, बल्कि घटना की जानकारी तुरंत परिजनों या संबंधित अधिकारियों को देनी है। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी बताया गया।राम प्रकाश पांडेय और पैनल अधिवक्ता इंद्र प्रसाद तिवारी ने छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। एसीएमओ डॉ. वंदना जायसवाल ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव और टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या डॉ. आम्रपाली द्विव...

11.74 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर की बुलेट सीज

Image
11.74 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर की बुलेट सीज प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा पुलिस ने खटखटहवा पुल के पास चेकिंग के दौरान 11.74 ग्राम अवैध एमडी (मेथामफेटामाइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी बृजेश पांडेय (31) पुत्र बाल गोविंद पांडेय निवासी गधियावां, थाना आसपुर देवसरा है। उसके कब्जे से नशीला पदार्थ और बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22सी के तहत कार्रवाई की है। बाइक को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने एमडी खरीदने के लिए दो अन्य लोगों के नाम बताए हैं। मोबाइल में व्हाट्सएप चैट और यूपीआई लेनदेन का विवरण मिलने की बात भी पुलिस ने कही है।

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Image
अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़। अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को आसपुर देवसरा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए मो. सहबाज अहमद (24) पुत्र मो. शकील अहमद निवासी बारौती, थाना पट्टी को करनलगंज थाना क्षेत्र के सादिया मोहल्ले स्थित एक कमरे से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ संबंधित प्राथमिकी में अपहरण की धाराओं में कार्रवाई की गई थी। विवेचना के दौरान प्रयागराज के रामबाग स्थित शक्ति होटल से मिले साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

उडैयाडीह से मोलनापुर गांव तक चप्पे चप्पे पर खाकी,सपा प्रतिनिधिमंडल को रोकने को तीन सीओ, कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात,

Image
उडैयाडीह से मोलनापुर गांव तक चप्पे चप्पे पर खाकी, सपा प्रतिनिधिमंडल को रोकने को तीन सीओ, कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात, बेलखरनाथ धाम। सोमवार को पट्टी कोतवाली परिसर में युवक की संदिग्ध मौत के बाद मोलनापुर गांव पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया है। शनिवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित मृतक के घर तक न पहुंचने देने के लिए प्रशासन ने उडैयाडीह बाजार से लेकर मोलनापुर गांव तक सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। गांव के चारों तरफ कई थानों की पुलिस, पीएसी और महिला पुलिस की तैनाती की गई है। सुरक्षा की कमान खुद तीन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, मनोज कुमार सिंह रघुवंशी,व ट्राफिक सीओ रवींद्र प्रताप सिंह संभाले हुए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है और गांव में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सपा प्रतिनिधिमंडल के आने की सूचना पर पुलिस ने गांव की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत के बाद ब्राह्मण परिवार पर हत्या व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज होने से गांव में जातीय तनाव गहरा गया है। सवर्ण समाज इसे फर्जी मुकदमा बता रहा है, वहीं दलित समाज न्याय की...

पट्टी पुलिस पर पूर्व मंत्री मोती सिंह का बड़ा हमला: बोले- "हत्या के बाद लटकाया गया शव,पट्टी कोतवाल और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग, कहा- दुबे परिवार को फंसाना दूसरा अपराध,

Image
पट्टी पुलिस पर पूर्व मंत्री मोती सिंह का बड़ा हमला: बोले- "हत्या के बाद लटकाया गया शव, पट्टी कोतवाल और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग, कहा- दुबे परिवार को फंसाना दूसरा अपराध, बेलखरनाथ धाम। मोलनापुर कांड में पट्टी कोतवाली परिसर में दलित युवक की मौत का मामला अब सियासी तूल पकड़ने लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने पट्टी पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक खबर कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के बाद शव को लटकाए जाने की बात सामने आ रही है।उन्होंने आशंका जताई कि युवक की हत्या के बाद उसके शव को लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि अंतिम पुष्टि मूल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। मोती सिंह ने कहा कि इस मामले में पीड़ित दुबे परिवार को ही एफआईआर में नामजद करना पुलिस का दूसरा अपराध है। जिस एफआईआर पर तत्कालीन कोतवाल आनंद पाल सिंह के हस्ताक्षर हैं, उसी मामले में उनकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने चौकी प्रभारी कमलेश यादव समेत अन्य दोषी पुलिसकर्मियों...

अचानक भरभराकर गिरा नीम का पेड़, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा,आमापुर में हादसे के बाद खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हुआ परिवार,

Image
अचानक भरभराकर गिरा नीम का पेड़, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा, आमापुर में हादसे के बाद खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हुआ परिवार, पट्टी। तहसील क्षेत्र के आमापुर गांव में शनिवार सुबह घर के सामने लगा नीम का पेड़ अचानक कच्चे दलान पर गिर गया। पेड़ गिरने से दलान में रखा गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।गांव निवासी राम केदार वर्मा के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर के सामने लगा नीम का पेड़ अचानक दलान पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरते ही दलान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई। हादसे के बाद राम केदार वर्मा ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी। जानकारी मिलने पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित ने बताया कि दलान क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता द...

तेज हवा और बारिश से धान की फसल बर्बाद होने की आशंका, कच्चे मकानों पर मंडराया खतर

Image
तेज हवा और बारिश से धान की फसल बर्बाद होने की आशंका, कच्चे मकानों पर मंडराया खतर प्रतापगढ़।पट्टी तहसील क्षेत्र के इलाके में शुक्रवार से शुरू हुई तेज हवा और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार की सुबह से भी रुक-रुककर तेज हवा के साथ बारिश जारी रहने से खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। कई स्थानों पर धान की फसल तेज हवा के कारण खेतों में गिर गई है।किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल तैयार होने की स्थिति में है। ऐसे में लगातार बारिश और तेज हवा से फसल के गिरने के साथ ही दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।हंसराज, सूरज वर्मा, मनोज, जगदीश, विनोद, रविंद्र और दीपक सिंह समेत अन्य किसानों ने बताया कि बारिश और हवा के कारण धान की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में पानी भरने से भी फसल प्रभावित हो रही है। वहीं लगातार बारिश के चलते गांवों में बने कच्चे मकानों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। इससे कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों में भय का माहौल है। किसानों ने प्रशासन से बारिश और तेज हवा से हुए फसल ...

दूसरे दूल्हे के साथ हुआ निकाह, बारात बैरंग वापस, प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड से पट्टी के रायपुर में आई थी बारात ,

Image
दूसरे दूल्हे के साथ हुआ निकाह, बारात बैरंग वापस,  प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड से पट्टी के रायपुर में आई थी बारात , प्रतापगढ़।पट्टी तहसील क्षेत्र के रायपुर गाँव में शुक्रवार की शाम प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड मोहल्ला से आई बारात में हंगामा हो गया। यहां से बैरंग दूल्हे के साथ बारातियों को वापस लौटना पड़ा। जबकि दूसरे दूल्हे के साथ लड़की का निकाह कराया गया। पट्टी नगर पंचायत क्षेत्र से सटे ग्राम पंचायत रायपुर निवासी युवक ने अपने पुत्री का विवाह बेगम वार्ड निवासी युवक के पुत्र के साथ तय किया था। निर्धारित तिथि पर शुक्रवार की शाम बारात आई। शाम को जब सभी लोग यहां पहुंचे तो सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन दो बात को लेकर मामला बिगड़ गया।  आरोप था कि दूल्हे की उम्र लगभग 42 साल है, जबकि लड़की की उम्र 20 साल की है। इसी के साथ दूल्हा बनकर आए युवक का विवाह पहले भी हुआ था लेकिन वह चोरी से यहां दूसरा विवाह रचाने की तैयारी में लगा हुआ था। जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की पक्ष के अन्य लोगों को हुई तो वह लोग भड़क गए। पंचायत में बात नहीं बनी। बाद में बारात लेकर आए लोग यहां से वापस ही जाना मुनासिब समझे...

न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Image
न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार पट्टी। आसपुर देवसरा पुलिस ने शनिवार को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय की कार्रवाई पूरी करते हुए उसे पेश करने की तैयारी शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सचिन कुमार हमराह सिपाही अरविंद यादव और परमहंस चौहान के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। साथ ही वांछित और वारंटी आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने नीलकमल उर्फ प्रिंस (23) पुत्र छोटेलाल निवासी विझला, थाना आसपुर देवसरा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में आसपुर देवसरा थाने में धोखाधड़ी, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त और कूटरचित दस्तावेजों से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट नंबर-दो, प्रतापगढ़ से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नवनिर्मित थाना कोहंडौर का डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन, शुरू हुआ कामकाज

Image
नवनिर्मित थाना कोहंडौर का डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन, शुरू हुआ कामकाज प्रतापगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और लोगों को स्थानीय स्तर पर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को नवनिर्मित थाना कोहंडौर का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने फीता काटकर थाना भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही नए थाना परिसर से पुलिस ने कार्य शुरू कर दिया।उद्घाटन के बाद डीएम और एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।साफ-सफाई और अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।एसपी दीपक भूकर ने थाना पुलिस को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ शालीनता और संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक...

मृतक अर्जुन के परिजनों को प्रशासन ने सपा प्रतिनिधिमंडल से मिलवाया,एडीएम ने पांच व प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित को दिया एक लाख रुपए का चेक,

Image
मृतक अर्जुन के परिजनों को प्रशासन ने सपा प्रतिनिधिमंडल से मिलवाया, एडीएम ने पांच व प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित को दिया एक लाख रुपए का चेक, प्रतापगढ़।मोलनापुर गांव के अर्जुन गौतम की पट्टी कोतवाली परिसर में हुई संदिग्ध मौत के मामले में शनिवार को सपा प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने मोलनापुर गांव में जाने से रोक दिया।प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और शांति-व्यवस्था का हवाला देते हुए गांव में सुबह से ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी।दोपहर बाद प्रशासन ने मृतक अर्जुन गौतम के पिता लल्लू राम,भाई कमलेश व उनकी पत्नी तथा चाचा सहित अन्य परिजनों को जिला मुख्यालय ले जाकर डाक बंगले पर सपा प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करवाई।जिसमें रानीगंज विधायक आरके वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक मुन्ना यादव, सांसद प्रतिनिधि बीएल पटेल,विजय यादव, रमाशंकर यादव,ललित यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।इस दौरान एडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता पांच लाख रुपए व सपा प्रतिनिधि मंडल ने एक लाख रुपए का चेक सहायता राशि पीड़ित परिवार को दी। परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि पुलिस ने उनके बेटे ...

बुलडोजर के निशान मिटे नहीं, कब्जे की कोशिश फिर शुरू,बैनामे की जमीन पर निर्माण का आरोप

Image
बुलडोजर के निशान मिटे नहीं, कब्जे की कोशिश फिर शुरू, बैनामे की जमीन पर निर्माण का आरोप कुंडा प्रतापगढ़। बाघराय थाना अंतर्गत कमासिन चौकी क्षेत्र के भीटी पूरे नैन में जमीन विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। कुछ दिन पहले जिस विवादित परिसर पर वन विभाग का बुलडोजर गरजा था, आरोप है कि उसी जमीन पर अब दोबारा निर्माण कर कब्जे की कोशिश शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के बावजूद निर्माण की कवायद ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता शहीदा बेगम पत्नी शहाबुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 399 में से 9×40 फीट भूमि का उन्होंने विधिवत बैनामा कराया है। इसके बावजूद गांव के सजाउद्दीन पुत्र अब्दुल अजीज द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है।स्थानीय स्तर पर यह मामला पहले भी चर्चा में रहा है। विवादित स्थान पर संचालित कथित आरा मशीन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त कराया था। अब उसी स्थान पर फिर से निर्माण शुरू होने के आरोप ने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है।पीड़ित परिवार का क...

अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Image
अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार पट्टी।आसपुर देवसरा पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार को तेलियानी की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरण के मामले में वांछित आरोपी तेलियानी की पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर उपनिरीक्षक संजय कुमार और कांस्टेबल प्रवेश चौहान ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधईसराय गांव निवासी राजन सिंह पुत्र कमलेश सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष है और वह अपहरण से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की।

अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Image
अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार पट्टी।आसपुर देवसरा पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार को तेलियानी की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरण के मामले में वांछित आरोपी तेलियानी की पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर उपनिरीक्षक संजय कुमार और कांस्टेबल प्रवेश चौहान ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधईसराय गांव निवासी राजन सिंह पुत्र कमलेश सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष है और वह अपहरण से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की।

बारिश से कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी दबकर नष्ट,दंपती बाल-बाल बचे, लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर किया नुकसान का आकलन

Image
बारिश से कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी दबकर नष्ट, दंपती बाल-बाल बचे, लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर किया नुकसान का आकलन प्रतापगढ़।अंतू थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते बरिया समुद्र गांव में शुक्रवार को एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान में मौजूद दंपती सुरक्षित बच गए।बरिया समुद्र गांव निवासी रामसेवक चौरसिया अपनी पत्नी के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। लगातार बारिश के कारण मकान में सीलन बढ़ गई थी। शुक्रवार को अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने से उसमें रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दंपती को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने मामले का संज्ञान लिया और लेखपाल जैनेंद्र सरोज को मौके पर भेजा। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मकान और गृहस्थी के नुकसान का आकलन किया। इसके बाद रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई।प्रधान रामहित वर्मा ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि...

पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर उबाल, ,प्रधान संघ ने सीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Image
पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर उबाल, , प्रधान संघ ने सीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग बेलखरनाथ धाम। कोतवाली पुलिस की हिरासत में मोलनापुर गांव के युवक अर्जुन उर्फ शैलेश की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान संघ पट्टी ने एसडीएम पट्टी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। संघ का कहना है कि 21 सितंबर को युवक की मौत पुलिस अभिरक्षा में हुई, जिसे पुलिस आत्महत्या करार दे रही है। प्रधान संघ ने सवाल उठाया कि थाने के अंदर पुलिस की निगरानी में मौजूद युवक ने फांसी कैसे लगा ली? यह पुलिस की घोर लापरवाही है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अपनी कमी छिपाने के लिए पुलिस ने आनन-फानन में गांव के एक निर्दोष ब्राह्मण परिवार पर हत्या और एससी/एसटी का फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया, जबकि उस परिवार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। संघ ने नामजद दोनों निर्दोषों का उत्पीड़न बंद कर मुकदमे से बाहर करने की मांग की। साथ ही ब्राह्मण परिवार की नाबालिग बेटी के अपहरण...

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा युवक,चिलबिला चौराहे पर हादसे के बाद बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया,

Image
तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा युवक, चिलबिला चौराहे पर हादसे के बाद बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया, प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला चौराहे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पट्टी की ओर जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुलायम यादव बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।बताया गया कि सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही प्राइवेट बस चिलबिला चौराहे पर पहुंची थी। इसी दौरान बस की टक्कर बाइक से हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बस को रोक लिया और चालक को भी पकड़ लिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, बस के आगे की नंबर प्लेट लोहे के एंगल से ढकी हुई थी। वहीं पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी होने की बात भी सामने आई। इससे वाहन की नंबर प्लेट को लेकर यातायात नियमों के पालन पर सवाल उठने लगे। इसी बीच क्षेत्र में गश्त कर रहे चिलबिला पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बस और चालक को कब्जे में लेकर चिलबिला चौकी पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

स्व. पं. भगवान दीन दुबे की 128वीं जयंती पर शिक्षक आलोक कुमार शुक्ल का हुआ स

Image
स्व. पं. भगवान दीन दुबे की 128वीं जयंती पर शिक्षक आलोक कुमार शुक्ल का हुआ सम्मान प्रतापगढ़ । बी.डी. दुबे इंटरमीडिएट कॉलेज, पहाड़पुर के प्रांगण में स्व. पं. भगवान दीन दुबे की 128वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक आलोक कुमार शुक्ल को सम्मानित किया गया। शुक्ल वर्तमान में माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष हैं।माध्यमिक शिक्षक संघ की पहाड़पुर इकाई के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, मंत्री ब्रह्मदत्त शुक्ल, प्रबंधक नवीन कुमार दुबे, प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र पांडेय समेत मनोज कुमार मिश्र, राजेश तिवारी, अमितेश शुक्ल, विश्वदीप मिश्र एवं कृष्णकांत यादव आदि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकगणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में स्व. पं. भगवान दीन दुबे के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और उनके आदर्शों को भी याद किया गया।

बारिश के बीच धूमधाम से निकली गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा

Image
बारिश के बीच धूमधाम से निकली गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा कुंडा/प्रतापगढ़। रानी गिरजा चौराहे पर सजाए गए गणपति बप्पा के भव्य पंडाल से शुक्रवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई। करीब 16 से 17 लाख रुपये की लागत से तैयार पंडाल में गणपति उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विसर्जन यात्रा के दौरान बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते पैदल मानिकपुर घाट की ओर रवाना हुए। यात्रा में महिलाओं और पुरुषों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।विसर्जन यात्रा को लेकर कुंडा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था संभाली गई। बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी।

ऊंचाहार एक्सप्रेस में यात्री के साथ जहरखुरानी की आशंका

Image
ऊंचाहार एक्सप्रेस में यात्री के साथ जहरखुरानी की आशंका कुंडा/प्रतापगढ़। चंडीगढ़ से ऊंचाहार एक्सप्रेस में सवार राजू उर्फ रतन गुप्ता को उन्नाव के तकिया स्टेशन पर उतरना था। ट्रेन में सफर के दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत हो गए। कुंडा रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उन्हें उपचार के लिए कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया।जानकारी मिलने पर उनकी बेटी सीतु गुप्ता भी अस्पताल पहुंचीं। परिजनों के अनुसार राजू के पास पिट्ठू बैग और एक झोला था, जो गायब मिला। उनकी जेब में भी रुपये नहीं थे। परिजनों ने ट्रेन में जहरखुरानी कर सामान और रुपये ले जाने की आशंका जताई है।मौके पर कांस्टेबल रोहित, दीपेंद्र और उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव मौजूद रहे। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की रोक के बावजूद पीड़ित परिवार से मिला प्रतिनिधि मंडल

Image
पुलिस की रोक के बावजूद पीड़ित परिवार से मिला प्रतिनिधि मंडल बेलखरनाथ धाम। प्रतापगढ़  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव में फर्जी मुकदमे में फंसाएं गए पीड़ितों ब्राह्मण परिवार से एक प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को उसके घर पहुंचा। हालांकि इस दौरान पुलिस ने गांव के बाहर प्रतिनिधि मंडल को रोकने का प्रयास किया। प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी, सनातन धर्म रक्षा परिषद राम सेना और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल पीड़ित से मिला। बुजुर्ग पिता ने झूठे मुकदमे की व्यथा सुनाई। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि आपको न्याय जब तक नहीं मिल जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रभारी सूरज त्रिपाठी, अनिल मिश्र, राकेश, प्रदीप कुमार, सुनील सहित अन्य कार्यकर्ता।

कोतवाली कांडएक प्रेम कहानी, एक मौत और सिस्टम की उलझन

Image
कोतवाली कांड एक प्रेम कहानी, एक मौत और सिस्टम की उलझन बेलखरनाथ धाम। प्रतापगढ़  पट्टी कोतवाली में हुई एक मौत ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। यह सिर्फ एक युवक की मौत का मामला नहीं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली, दो परिवारों के दर्द और जातीय सियासत का ऐसा घालमेल है, जिसने मोलनापुर गांव को छावनी में बदल दिया है। *घटना क्या थी?* मोलनापुर गांव का एक युवक गांव की ही एक किशोरी को लेकर दिल्ली भाग गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस दोनों को दिल्ली से पकड़ लाई। बताया जा रहा है कि कोतवाली में पूछताछ के दौरान ही सोमवार सुबह युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। *पुलिस की कार्यशैली पर सवाल* सबसे बड़ा सवाल यहीं है। पुलिस अभिरक्षा में मौजूद युवक ने फांसी कैसे लगा ली? उसकी निगरानी कौन कर रहा था? कोतवाली जैसे संवेदनशील स्थान पर अभिरक्षा में मौत पुलिस की लापरवाही को उजागर करती है। फिर इस मौत को छुपाने के लिए पुलिस ने आनन-फानन में क्या किया? सूत्रों के अनुसार दूसरे पक्ष यानी ब्राह्मण परिवार पर हत्या व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया,ताकि मामला सवर्ण बनाम दलित बन जाए और पुलिस की चूक पर पर्दा पड...

विषैला पदार्थ खाने से युवक की मौत, प्रयागराज ले जाते समय तोड़ा दम

Image
विषैला पदार्थ खाने से युवक की मौत,  प्रयागराज ले जाते समय तोड़ा दम प्रतापगढ़।पट्टी नगर पंचायत पट्टी के कुम्हिया वार्ड नंबर-1 में बुधवार शाम विषैला पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे पट्टी सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर वहां से प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर किया गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।कुम्हिया वार्ड नंबर-1 निवासी कृष्ण कुमार उर्फ किशन पुत्र सरजू दीन हरिजन ने बुधवार को अज्ञात कारणों से कथित तौर पर विषैला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल सीएचसी पट्टी ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से भी चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे प्रयागराज लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक ने किन परिस्थितियो...

धाराएं हटाकर अमर उजाला शैली में खबर इस तरह रहेगी:बिना नंबर और काली फिल्म लगी गाड़ी सीज, आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति पर कार्रवाई

Image
धाराएं हटाकर अमर उजाला शैली में खबर इस तरह रहेगी: बिना नंबर और काली फिल्म लगी गाड़ी सीज, आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति पर कार्रवाई प्रतापगढ़।देल्हूपुर पुलिस अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देल्हूपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति को बिना नंबर और काली फिल्म लगी गाड़ी के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को सीज कर संबंधित के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार चंघईपुर निवासी अलगू उर्फ जफरुल हुसैन पुत्र अंसार अली को चेकिंग के दौरान बिना नंबर की काली फिल्म लगी गाड़ी के साथ पकड़ा गया। जांच में वाहन के कागजात और अन्य जरूरी जानकारी की पड़ताल की गई। इसके बाद पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक अलगू उर्फ जफरुल हुसैन के खिलाफ प्रतापगढ़ के मान्धाता, देल्हूपुर और प्रयागराज के मऊआइमा थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। देल्हूपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की लगातार जांच...

पाबंदी के बावजूद पीड़ित ब्राह्मण परिवार से मिली परशुराम सेना

Image
पाबंदी के बावजूद पीड़ित ब्राह्मण परिवार से मिली परशुराम सेना बेलखरनाथ धाम। प्रतापगढ़  पट्टी कोतवाली में कस्टडी मौत के बाद फर्जी मुकदमे में फंसे ब्राह्मण परिवार से मिलने जा रही राष्ट्रीय परशुराम सेना की टीम को सुबह ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप शुक्ल व पदाधिकारी पुलिस की तमाम बंदिशों व बैरिकेडिंग को पार कर गली-कूचों के रास्ते पीड़ित ब्राह्मण परिवार के घर पहुंचे और पीड़िता से बातचीत कर सत्यता की जानकारी ली। परिवार ने खुद को निर्दोष बताते हुए फर्जी मुकदमे में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। अभिषेक तिवारी ने कहा कि मुकदमा पूरी तरह फर्जी है, जब तक न्याय नहीं मिलेगा लड़ाई जारी रहेगी।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Image
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक  गड़वारा। आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चंदौका, जगेसरगंज द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज गड़वारा में निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पूजा कुमारी शर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ आहार के साथ-साथ नियमित दिनचर्या भी बहुत जरूरी है। सही समय पर सोना, समय से उठना और रोज व्यायाम करना हमें स्वस्थ रखता है। बीमारी से पहले बचाव के उपायों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पहले घरों में मौजूद मसालों से ही इलाज हो जाता था। लेकिन आज के समय में लोग फास्ट फूड खाकर अपना स्वास्थ्य खराब कर रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दूध और दही का सेवन कर हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। डॉ. पूजा कुमारी शर्मा ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को उनकी बीमारी के अनुरूप निःशुल्क दवाएं वितरित की। उन्होंने सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। इस मौके पर डॉ. कमल त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शेषमणि तिवारी, अ...

बिजली कटौती और लो वोल्टेज से भड़के कांग्रेसी, अधीक्षण अभियंता कार्यालय घेरा,घंटों धरना-प्रदर्शन के बाद सौंपा आठ सूत्री मांगपत्र, सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Image
बिजली कटौती और लो वोल्टेज से भड़के कांग्रेसी, अधीक्षण अभियंता कार्यालय घेरा, घंटों धरना-प्रदर्शन के बाद सौंपा आठ सूत्री मांगपत्र, सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी, प्रतापगढ़। अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज और विभागीय भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए घंटों धरना दिया। इसके बाद कार्यालय का घेराव कर अधिकारियों को आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनता को साथ लेकर लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक रात-रात भर बिजली कटौती हो रही है। लो वोल्टेज के कारण पढ़ाई, व्यापार और सिंचाई प्रभावित हो रही है। बिजली जाते ही लाइनमैन से लेकर जेई और एक्सईएन तक के फोन बंद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है और अधिकारी मस्त हैं।जिला महासचिव संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि जिले की बिजली व्यवस्था पूर...