आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार घायल, 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार घायल, 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के आनापुर मोड़ पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान होशियारपुर गांव निवासी सुबरैन शेख तथा सर्वजीतपुर निवासी गिरजा प्रसाद तिवारी के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment