फर्श पर सो रही 12 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय मौत
फर्श पर सो रही 12 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय मौत
पट्टी।कंधई मधुपुर गांव में शुक्रवार तड़के सांप के डसने से एक 12 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। किशोरी कक्षा तीन की छात्रा थी।
मधुपुर निवासी अतुल रावत की 12 वर्षीय पुत्री अमृता रात को घर के अंदर फर्श पर सो रही थी। गुरुवार की देर रात करीब 2:30 बजे उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसते ही किशोरी दर्द से चीखने लगी, जिसे सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में किशोरी को इलाज के लिए लेकर अस्पताल भागे, लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधान प्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कंधई पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल को भी दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Comments
Post a Comment