ढाबा संचालक और महिला पर किशोरी को बेचने का आरोप, एक माह बाद भी बरामद नहीं हुई 13 वर्षीय बेटी
ढाबा संचालक और महिला पर किशोरी को बेचने का आरोप, एक माह बाद भी बरामद नहीं हुई 13 वर्षीय बेटी
पट्टी। कधई थाना क्षेत्र के आनापुर गांव निवासी एक महिला ने ढाबा संचालक और एक महिला पर अपनी 13 वर्षीय बेटी को जाल में फंसाकर बेचने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति से विवाद के बाद वह अपनी इकलौती बेटी के साथ मायके में रह रही थी।आरोप है कि अलीपुर नंबर वन गांव में संचालित एक ढाबे के संचालक और एक महिला ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद ढाबे पर काम करने वाले एक मजदूर के हाथ किशोरी को बेच दिया गया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर कधई पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन करीब एक माह बीत जाने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका है।बुधवार दोपहर करीब एक बजे पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ समेत उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस पीलीभीत स्थित उसके गांव भी गई थी, लेकिन माता-पिता की मौत के कारण वह वहां नहीं मिला। उन्होंने बताया कि किशोरी को जल्द बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment