पट्टी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री के साथ 13 पदाधिकारी ने ली शपथ
पट्टी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री के साथ 13 पदाधिकारी ने ली शपथ
पट्टी तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को तहसील परिसर में संपन्न हुआ। समारोह मे एसडीएम पट्टी पूर्णेन्दु मिश्र की उपस्थिति में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अच्छे लाल ओझा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, महामंत्री विकास कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण पांडे बंटी मनीष सिंह, मनीष तिवारी कोषाध्यक्ष विपिन सिंह, सहमंत्री विपिन सिंह मानसिंह विकास तिवारी एवं कुलदीप तिवारी, पुस्तकालय अध्यक्ष संसार सिंह, आय-व्यय निरीक्षक रोशन सिंह को पद एवं गोपनेता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी ने उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन सदैव अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी पूर्णेन्दु मिश्र ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों के साथ-साथ बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखेगी तथा न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर एल्डर कमेटी के सदस्य अजीत प्रताप सिंह, राकेश खरे अशोक श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सुरेश सिंह राठौर, अरविंद कुमार सिंह, चंदन सिंह, भूपेश कुमार सिंह, विवेक पांडेय, उमाशंकर मिश्र, इंद्रमणि वर्मा, बिंदेश्वरी प्रसाद पाठक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता वंश बहादुर सिंह द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे संपन्न हुआ।
Comments
Post a Comment