घर के पास नीम के पेड़ से लटकता मिला 26 वर्षीय युवक का शव, गांव में शोक

घर के पास नीम के पेड़ से लटकता मिला 26 वर्षीय युवक का शव, गांव में शोक
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर चौमरी गांव में बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे घर के पास नीम के पेड़ से 26 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय मेवालाल गौतम के सबसे छोटे पुत्र मनजीत गौतम (26) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के अनुसार, मनजीत रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहकर काम करता था और करीब दो माह पहले घर लौटा था। मंगलवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह सोने चला गया। बुधवार सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने नीम के पेड़ से उसका शव लटकता देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बेटे का शव देखकर मां सुनीता गौतम बेसुध हो गईं। मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है।सूचना पर चौकी प्रभारी हेमंत कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चौकी प्रभारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि चार दिन पहले भी युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन बेल्ट टूट जाने से वह बच गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि करीब एक सप्ताह पहले इसी गांव की एक युवती ने भी आत्महत्या की थी, जिसका अंतिम संस्कार परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए कर दिया था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज