पूर्व प्रधान 38.42 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार
पूर्व प्रधान 38.42 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार
पट्टी। कंधई पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एक पूर्व प्रधान को 38.42 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।उपनिरीक्षक विवेक कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर सराय जम्मुअरी नहर पुलिया के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बुधवार रात करीब 8:34 बजे घेराबंदी कर पूरा देवजानी निवासी पूर्व प्रधान जुनैद अहमद पुत्र अब्दुल सलाम को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उसके पास से 38.42 ग्राम एमडी और 240 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थ की बिक्री करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बरामद मादक पदार्थ को सील कर विधिक कार्रवाई की गई।
Comments
Post a Comment