अरैला गांव में निःशुल्क नेत्र शिविर, 70 मरीजों की जांच, 20 को बांटे गए चश्मे
अरैला गांव में निःशुल्क नेत्र शिविर, 70 मरीजों की जांच, 20 को बांटे गए चश्मे
पट्टी।आसपुर देवसरा विकासखंड के अरैला गांव में शनिवार सुबह विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सदगुरु नेत्र परीक्षण चित्रकूट ट्रस्ट के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।शिविर के दौरान करीब 70 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जबकि 20 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। शिविर का लाभ लेने के लिए सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
बजरंग दल के जिला संयोजक प्रिन्स बरनवाल ने बताया कि 5 जुलाई से 12 जुलाई तक विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल की ओर से सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पौधरोपण, चिकित्सा शिविर सहित विभिन्न जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।कार्यक्रम में श्याम लाल पाल, शिवम कनौजिया, गोविन्द सिंह, रणविजय सिंह, रमेश तिवारी और कमलेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।
Comments
Post a Comment