साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 96 हजार 666 रुपये, जांच में जुटी पुलिस
साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 96 हजार 666 रुपये, जांच में जुटी पुलिस
पट्टी। बेलखरनाथ धाम विकास खंड के सांगा पट्टी गांव निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी साइबर ठगी का शिकार हो गए। आरोप है कि साइबर हैकर्स ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से करीब 96 हजार 666 रुपये उड़ा दिए।
पीड़ित अनिल कुमार त्रिपाठी के अनुसार, 8 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे उनके मोबाइल से संदिग्ध गतिविधि हुई। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन में पहले 50 हजार रुपये और फिर 46 हजार 666 रुपये निकाल लिए। बैंक से मोबाइल पर ट्रांजैक्शन का संदेश आने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़ित ने पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की।
मामले में हल्का दरोगा कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment