मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, सुलह का दबाव बनाने का आरोप,मेडिकल कराने की मांग लेकर पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार, जांच में जुटी पुलिस,
मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, सुलह का दबाव बनाने का आरोप,
मेडिकल कराने की मांग लेकर पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार, जांच में जुटी पुलिस,
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दलापुर गांव निवासी महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी उसका और उसकी बेटी का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया, बल्कि पुलिसकर्मी मामले में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं।दलापुर गांव निवासी लखपत्ती देवी पत्नी छोटेलाल ने बुधवार देर शाम आसपुर देवसरा थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि जानवर को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी उदयराज और उनके परिवार के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी प्रिन्सी को भी पीटा गया, जिससे दोनों को चोटें आईं।पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की, लेकिन अभी तक उनका और उनकी बेटी का चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कार्रवाई करने के बजाय पुलिस सुलह कराने का प्रयास कर रही है।पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment