तीन दिन से खराब पड़ा आर ओ मशीन, सीएचसी में पानी को तरसे मरीज

तीन दिन से खराब पड़ा आर ओ मशीन, सीएचसी में पानी को तरसे मरीज
पट्टी कस्बे स्थित सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल परिसर में लगा आरओ प्लांट पिछले करीब तीन दिनों से खराब पड़ा है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं परिसर में हैंडपंप की भी व्यवस्था नहीं होने से समस्या और बढ़ गई है।
अस्पताल पहुंचे संतोष वर्मा, जय सिंह यादव, दुर्गेश सिंह, मनोज कुमार, विद्या देवी, चंदा, मनोरमा, कोमल और साक्षी सहित अन्य लोगों ने बताया कि आरओ मशीन खराब होने के कारण मरीजों को बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पेयजल की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द आरओ मशीन ठीक कराने और वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राम प्रसाद भारती ने बताया कि आरओ मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही मशीन को ठीक कराकर पेयजल व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज