जमीन विवाद में घर में घुसकर हमला, चार घायल, एक की हालत गंभीर, प्रयागराज रेफरइलाज के दौरान मौत मचा कोहराम मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी पूर्वी सीओ पट्टी कंधई एस ओ

जमीन विवाद में घर में घुसकर हमला, चार घायल, एक की हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर

इलाज के दौरान मौत मचा कोहराम 

मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी पूर्वी सीओ पट्टी कंधई एस ओ 
पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में बुधवार दोपहर दबंग पड़ोसियों ने एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। जहां इलाज के दौरान प्रवेश पटेल 14 की मौत हो गई सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी निवासी पृथ्वीपाल पटेल ने कंधई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पड़ोसी स्व. रामअचल वर्मा की पत्नी दीपवती देवी से जमीन बंटवारे को लेकर तहसील में मुकदमा चल रहा है।आरोप है कि बुधवार को दिन में करीब 12 बजे जब पृथ्वीपाल तहसील गया था, तब घर पर पत्नी परमीला देवी45,, बेटे प्रवेश, 14 इंद्रेश 11और बेटी प्रतिभा 16 मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी सोनू, राहुल, रोहित और उनकी बेटी मंजू ने घर की जमीन पर जबरन खंता और मेड़ बनाकर कब्जा करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी, सरिया, लाठी और अन्य हथियारों से हमला बोल दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले।घायलों को 108 और 102 एंबुलेंस से पहले सीएचसी कोहंडौर ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्रवेश की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां प्रवेश की इलाज के दौरान मौत हो गई,अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि जानकारी मिलने पर तत्काल तहरीर के आधार पर कंधई पुलिस कार्रवाई के साथ आरोपी की तलाश में जुट गई है, आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज