जलालपुर किठौली गांव में बैट का पैसा मांगने पर कारीगर की पिटाई, मेडिकल को भेज मामले की जांच में जुटी पुलिस

जलालपुर किठौली गांव में बैट का पैसा मांगने पर कारीगर की पिटाई, मेडिकल को भेज मामले की जांच में जुटी पुलिस
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर किठौली गांव निवासी अमित विश्वकर्मा पुत्र शेष कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे के आसपास वह अपनी फर्नीचर की दुकान पर काम कर रहा था। इस बीच गांव दो बाइक पर चार युवक आए उनमें से एक युवक बैट बनाने का आर्डर दिया था। बैट के पैसे मांगने पर वह लोग विवाद करने लगे, आरोप है कि विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित जान बचाकर दुकान के भीतर भागा तो आरोपी दुकान में घुस गए और बसुली से सर पर वार कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक परिजनों के साथ थाने आया पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज