मेड काटने के विवाद में महिला और बेटे को फावड़ा लेकर दौड़ाने का आरोप, पुलिस से शिकायत

मेड काटने के विवाद में महिला और बेटे को फावड़ा लेकर दौड़ाने का आरोप, पुलिस से शिकायत
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के शर्मा गांव में खेत की मेड काटने के विवाद को लेकर महिला और उसके नाबालिग बेटे को फावड़ा लेकर दौड़ाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शर्मा गांव निवासी संगीता देवी पत्नी राममूर्ति यादव ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति बाहर रहकर काम करते हैं और वह अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ घर पर रहती हैं। धान की रोपाई से पहले उन्होंने पड़ोसियों से खेत की मेड बांधने के लिए कहा था, लेकिन उस समय मेड नहीं बनाई गई।आरोप है कि धान की रोपाई हो जाने के बाद शनिवार दोपहर करीब 1 बजे पड़ोसियों ने एक राय होकर उनके खेत की मेड काट दी। जब वह इसका विरोध करने पहुंचीं तो आरोपियों ने फावड़ा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। महिला का यह भी आरोप है कि उनके 15 वर्षीय बेटे के साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना के बाद संगीता देवी शनिवार शाम करीब 4:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली आनंदपाल सिंह का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज