एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पट्टी में हुआ पौधरोपण,ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह 'पप्पू सिंह' ने किया महाअभियान का शुभारंभ,

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पट्टी में हुआ पौधरोपण,
ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह 'पप्पू सिंह' ने किया महाअभियान का शुभारंभ,
पट्टी।उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर रविवार को वृक्षारोपण महाअभियान-2026" के तहत पट्टी क्षेत्र में "एक पेड़ माँ के नाम" थीम पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज कमल इंटर कॉलेज श्रीनाथपुर एवं ग्राम सभा चरैया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह 'पप्पू सिंह' ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि हर नागरिक को पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीओ विनोद यादव, एडीओ सुरेंद्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी राजदेव पाल, वन दरोगा राजकुमार व केशव प्रसाद, वन रक्षक विजय शंकर सिंह, ग्राम प्रधान रंजीत यादव, बीडीसी जय बहादुर सिंह, कन्हैया लाल मौर्य, विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र बहादुर सिंह सहित वन विभाग, सामाजिक वानिकी विभाग एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सड़क किनारे, विद्यालय परिसर तथा सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज