पट्टी के मुजाही बाजार में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
पट्टी के मुजाही बाजार में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
प्रतापगढ़। पट्टी थाना क्षेत्र के मुजाही बाजार में आज शाम एक टेंट हाउस की गोदाम में लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। ग्राम अन्देवरी निवासी और पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा की गोदाम में शाम लगभग 7:30 बजे अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर दमकल की 3 गाड़ियाँ पहुँचीं। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को इसे बुझाने के लिए ढाई घंटे से अधिक समय तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राहत और बचाव कार्य के बाद रात लगभग 10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
दुकान में रखा टेंट का भारी सामान जलकर राख हो गया है, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और मामले की छानबीन की जा रही है।
Comments
Post a Comment