पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, वीडियो वायरल
पट्टी।कोतवाली क्षेत्र के दुबौली सुखऊ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पी आई न्यूज़ वायरल वीडियो की पुस्ट नहीं करता है
गांव निवासी सुषमा पत्नी रवि सिंह ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे पट्टी कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
उपनिरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हो गई है। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज