पूरे राम सहाय गांव के समीप टैंकर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत दो महिलाएं घायल

पूरे राम सहाय गांव के समीप टैंकर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत दो महिलाएं घायल 
 रानीगंज इलाके के विशंभरपुर के सुभाष चंद्र पटेल का 16 वर्षीय पुत्र अंश पटेल अपनी मम्मी सुमन पटेल व बड़ी मम्मी शांति पटेल पत्नी राम सजीवन को बाइक पर बैठा कर मऊआइमा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव रिश्तेदारी में हुई मौत के पश्चात शोक संवेदना प्रकट कर बुधवार के सुबह करीब 10 बजे वापस आ रहा था । पूरे राम सहाय गांव के समीप जैसे ही हाईवे पर चढ़ा दुर्गागंज से देवपुर की तरफ आ रह तेज रफ्तार तेल के टैंकर की चपेट में आ गया। अचानक हुई दुर्घटना में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर साथ मौजूद मम्मी और बड़ी मम्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए रानीगंज ट्रामा सेंटर भेजा गया । सुभाष पटेल का एक पुत्र अंश पटेल और एक पुत्री है। दुर्घटना की जानकारी पर मौके पर डायल 112 के साथ स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दोपहर करीब 1 जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज