उड़ैयाडीह मोड़ पर नाश्ता कर रहे युवकों पर हमला, मारपीट का लाइव वीडियो वायरल

उड़ैयाडीह मोड़ पर नाश्ता कर रहे युवकों पर हमला, मारपीट का लाइव वीडियो वायरल
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के उड़ैयाडीह मोड़ पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे नाश्ता कर रहे युवकों पर कुछ दबंगों ने अचानक हमला बोल दिया। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक दुकान पर बैठकर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि मारपीट में आदित्य निवासी लोनियापुर सहित अन्य युवकों को चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
थानाध्यक्ष कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज