रमईपुर नेवादा गांव से पेट्रोल लेने जा रहे युवकों को रास्ते में रोक कर लोगों ने पीटा
रमईपुर नेवादा गांव से पेट्रोल लेने जा रहे युवकों को रास्ते में रोक कर लोगों ने पीटा
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर ने वादा गांव निवासी अंकित हरिजन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह बीती रात 9 बजे के आसपास तेल लेने के लिए रेडी गारापुर स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इस दौरान गांव के समीप अचानक तीन मोटरसाइकिल रुकी तीनों मोटरसाइकिल पर आधा दर्जन नकाबपोश उतारे। उसे तथा उसके साथ रहे प्रमोद हरिजन को लाठी डंडा सरिया आदि से मार पीट करने लगे। अंकित का आरोप है कि उक्त लोग उसे पटक पटक कर गिरा गिरा कर पीटा। घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी जा चुके थे। इस मामले में पीड़ित पक्ष शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे पट्टी कोतवाली आया और गंभीर आरोपों का प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है ।पीड़ित पक्ष के साथ आए लोग किसी बात को लेकर कोतवाली के ठीक सामने ही आपस में ही भिड़ गए और उनमें मारपीट होने लगी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया । फिलहाल पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment