पट्टी बार के पूर्व अध्यक्ष का हुआ निधन

पट्टी बार के पूर्व अध्यक्ष का हुआ निधन
पट्टी। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधारमण मिश्र का सोमवार कि शाम लगभग 3 बजे निधन हो गया। निधन का खबर सुनकर बड़ी संख्या में अधिवक्ता सीएचसी पहुंच गए।
 पीछले कुछ दिनों से पूर्व अध्यक्ष निवासी शेखपुर अठगवां की तबीयत खराब चल रही थी। लेकिन वह तहसील में बराबर आ रहे थे। सोमवार को भी वह तहसील में आए। अपने चैंबर में बैठे हुए थे।
अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो अधिवक्ता साथी उनको लेकर दोपहर सीएचसी पट्टी लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन का समाचार सुनकर बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल पहुंच गए। लोग उनके निधन पर शोक जताते नजर आए। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रंजन त्रिपाठी,वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, चंदन सिंह, मानस त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने शोक जताया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज