तहसील समाधान दिवस में विधवा ने लगाई न्याय की गुहार, पड़ोसियों पर कब्जे के प्रयास का आरोप

तहसील समाधान दिवस में विधवा ने लगाई न्याय की गुहार, पड़ोसियों पर कब्जे के प्रयास का आरोप
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरा गांव निवासी विधवा सुमन देवी ने तहसील समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर उसके मकान पर कब्जा करने का प्रयास करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी उसके मकान पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और विरोध करने पर तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं। मामले को लेकर सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसने तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में आसपुर देवसरा थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज