भूमिधरी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, विधवा ने पुलिस से लगाई गुहार

भूमिधरी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, विधवा ने पुलिस से लगाई गुहार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के श्रीनाथपुरम गांव की रहने वाली विधवा विद्यावती ने पड़ोसियों पर उसकी भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने पट्टी कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी उसकी भूमिधरी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज