महदेपुर मोड़ पर छह देसी सुतली बम के साथ युवक गिरफ्तार

महदेपुर मोड़ पर छह देसी सुतली बम के साथ युवक गिरफ्तार
पट्टी कंधई पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को छह देसी सुतली बम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कैलाश यादव व उनकी टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर महदेपुर मोड़ तिराहे के पास से समशेर उर्फ शमसुल (22) निवासी सोनाही, थाना दिलीपपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से छह देसी सुतली बम बरामद हुई है। इस संबंध में थाना कंधई में मुकदमा अपराध संख्या 150/2026, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज