मंदिर के मोड़ पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन युवक गंभीर घायल

मंदिर के मोड़ पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन युवक गंभीर घायल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव स्थित पानीपत मंदिर के मोड़ पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रेहान, हनी और सौरभ सरोज के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि तीनों घायल गंभीर अवस्था में अस्पताल लाए गए थे। सभी का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज