बैट के पैसे मांगने पर कारीगर पर हमला, चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बैट के पैसे मांगने पर कारीगर पर हमला, चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर किठौली गांव में बैट के पैसे मांगने पर एक फर्नीचर कारीगर के साथ मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जलालपुर किठौली गांव निवासी अमित विश्वकर्मा पुत्र शेष कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह अपनी फर्नीचर की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक से चार युवक दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि उनमें से एक युवक ने पहले बैट बनाने का ऑर्डर दिया था। जब उसने बैट के पैसे मांगे तो सभी युवक विवाद करने लगे।
पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए वह दुकान के अंदर भागा, लेकिन आरोपी वहां भी घुस गए और बसुली से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल अमित विश्वकर्मा परिजनों के साथ पट्टी कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू की। देर शाम पुलिस ने गोरेलाल, पंकज, सर्वेश पाण्डेय तथा अमन निवासी जलालपुर किठौली के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज