बेखौफ दबंगों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

बेखौफ दबंगों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
पट्टी।कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को पट्टी कस्बे के मेला ग्राउंड का बताया जा रहा है, जिसमें चार युवक एक अन्य युवक को घेरकर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दबंग लगातार उस पर हमला करते रहते हैं।घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। कस्बा प्रभारी प्रशांत कटियार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज