मेड़ बांधने के विवाद में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मेड़ बांधने के विवाद में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में खेत की मेड़ बांधने के विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जगदीशपुर गांव निवासी गंगा प्रसाद पुत्र राम शिरोमणि ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 14 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे वह अपने धान के खेत पर थे। इसी दौरान गांव के राजकुमार, सूर्य प्रकाश, सरजू प्रसाद और सत्यम यादव लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और खेत में मेड़ बांधने लगे। विरोध करने पर चारों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि घटना के दौरान गांव के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज