राजन ने नीट में पाई सफलता, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने दी बधाई

राजन ने नीट में पाई सफलता, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने दी बधाई
पट्टी। क्षेत्र के बनी ( तेरहमील) ग्राम निवासी राजन सिंह पुत्र संतोष सिंह ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजन की इस उपलब्धि से पूरे परिवार और ग्राम सभा में खुशी का माहौल है।राजन ने बताया कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उनका लक्ष्य एक संवेदनशील और उत्कृष्ट डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।
राजन की सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने राजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रुद्र प्रताप सिंह, इंसाफ बहादुर सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अजीत प्रताप सिंह, प्रिंस सिंह,राम सिंह,राम प्रताप ने भी उनको बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज