कोचिंग गए दो नाबालिग छात्र लापता, देर शाम परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर

कोचिंग गए दो नाबालिग छात्र लापता, देर शाम परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के अकारीपुर तिवरान गांव से दो नाबालिग छात्र कोचिंग पढ़ने जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार की देर शाम परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।लापता छात्रों की पहचान सार्थक तिवारी, पुत्र अजय कुमार तिवारी, और शुभम तिवारी, पुत्र अनुराग तिवारी, निवासी अकारीपुर तिवरान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों छात्र रोज की तरह कोचिंग पढ़ने गए थे, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटे।परिजनों ने कोचिंग सेंटर और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद बृहस्पतिवार की देर शाम उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग की।थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और बच्चों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज