सरकारी नाला बंद होने से बारिश का पानी घरों में घुसा, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार।

सरकारी नाला बंद होने से बारिश का पानी घरों में घुसा, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार।
पट्टी तहसील क्षेत्र के महोखरी गांव में सरकारी नाला बंद होने से बारिश के पानी का निकासी न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार शाम हुई बारिश के बाद यादव बस्ती के कई घरों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्रामीणों के अनुसार यादव बस्ती का बारिश और घरेलू उपयोग का पानी करीब 700 मीटर लंबे सरकारी नाले से होकर निकलता था, लेकिन नाला बंद होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गया है। परिणामस्वरूप हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है और पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। बस्ती में दो दर्जन से अधिक परिवार इस समस्या से प्रभावित हैं।
समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे उपजिलाधिकारी पट्टी को शिकायती पत्र देकर बंद नाले की तत्काल सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। शिकायतकर्ता ओम प्रकाश यादव ने बताया कि स्थानीय पंचायत स्तर पर एवं जिला सिंचाई विभाग (शारदा सहायक -51) में कई बार समस्या उठाने के बावजूद अब तक नाली नहीं खुलवाई गई, जिससे बरसात के मौसम में लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है।इस संबंध में एसडीएम पट्टी पूरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज