मेड़ काटने के विवाद में कुनबे की पिटाई, चार घायल,पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंसापट्टी गांव का मामला

मेड़ काटने के विवाद में कुनबे की पिटाई, चार घायल,
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंसापट्टी गांव का मामला 
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कंसापट्टी गांव में खेत की मेड़ काटने के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने युवक समेत उसके परिवार के चार सदस्यों की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल हुए लोगों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।गांव निवासी साधुराम पटेल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके खेत की मेड़ विपक्षियों ने काट दी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि बुधवार शाम करीब चार बजे इसी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने उसके बेटे विकास (25) को रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।विकास को बचाने पहुंचे पिता साधुराम पटेल, भाई विशाल पटेल और मां शांति देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। हमले में परिवार के चारों लोग घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज