करंट से महिला की मौत पर जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष ने जताया शोक, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

करंट से महिला की मौत पर जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष ने जताया शोक, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
पट्टी क्षेत्र के रायगढ़ गांव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (युवा प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने ग्राम रायगढ़ पहुंचकर विद्युत करंट की चपेट में आने से मृतक राम संतोष चौबे की पत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस दौरान दिनेश तिवारी ने पीड़ित परिवार को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने पूर्णेन्द्र मिश्रा, तहसीलदार पट्टी तथा सप्लाई इंस्पेक्टर से वार्ता कर पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता एवं आवश्यक सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का पूरा परिवार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और भविष्य में भी जो भी आवश्यकता होगी, उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज