चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; चोरी की साइकिल बरामद
चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; चोरी की साइकिल बरामद
पट्टी, प्रतापगढ़। थाना पट्टी पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई साइकिल भी बरामद की है। मामले में पीड़ित दुर्गेश शर्मा की तहरीर पर थाना पट्टी में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, रामपुर खागल निवासी दुर्गेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर पीतल व स्टील के बर्तन, साइकिल, स्टील की टंकी, सोने-चांदी के आभूषण, खाद्यान्न, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामपुर खागल निवासी मनीष शर्मा (23) को पृथ्वीगंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी अंकुश के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि चोरी का अनाज, बर्तन और गैस सिलेंडर फेरी वालों को बेच दिया, जबकि सोने-चांदी के आभूषण सूरत में बेच दिए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की साइकिल भी बरामद कर ली।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Comments
Post a Comment