धान की रोपाई के दौरान महिला को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती

धान की रोपाई के दौरान महिला को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी लगातार हो रही बारिश के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शनिवार देर शाम पट्टी क्षेत्र में धान की रोपाई के दौरान एक महिला को सांप ने डस लिया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पट्टी क्षेत्र के सिरनाथपुर गांव निवासी राजकुमारी (पत्नी लालजी वर्मा) शनिवार देर शाम खेत में धान की रोपाई करने गई थीं। इसी दौरान उनके पैर में सांप ने काट लिया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
सीएचसी पट्टी की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि महिला का उपचार जारी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज