चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, पीड़ित महेंद्र कुमार की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा
चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, पीड़ित महेंद्र कुमार की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा
पट्टी। कंधई पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार पीड़ित महेंद्र कुमार निवासी ग्राम गहरौली, थाना कोहंडौर ने 13 जुलाई 2026 को थाना कंधई में तहरीर देकर बताया था कि वह बोझी गांव में शटरिंग का कार्य कर रहे थे। इस दौरान कार्यस्थल के बाहर खड़ी उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ढेलहा मोड़ के पास से मदन प्रजापति (32) निवासी खुसा का पुरवा (किशुनगंज), थाना कंधई को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 13 जुलाई को बोझी गांव में निर्माणाधीन मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी की थी। वह पिछले दो दिनों से उसी बाइक से घूम रहा था और उसे बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment