ई-रिक्शा चालकों की पिटाई का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
ई-रिक्शा चालकों की पिटाई का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
पट्टी। सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा चालकों की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक चार पहिया वाहन सवार व्यक्ति दो ई-रिक्शा चालकों को लात-घूंसों से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 1 जुलाई की रात करीब 8 बजे का है और पट्टी क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पट्टी कोतवाल आनंद पाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। फिलहाल वीडियो की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो में दिखाई दे रहे पीड़ित और आरोपी कौन हैं तथा किस क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, घटना का स्थान और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment