सीएचसी पट्टी के मुख्य गेट पर जलभराव, गंदे पानी से मरीज और तीमारदार परेशान

सीएचसी पट्टी के मुख्य गेट पर जलभराव, गंदे पानी से मरीज और तीमारदार परेशान
पट्टी। सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी के मुख्य प्रवेश द्वार पर गंदे नाली का पानी जमा होने से मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को मजबूरन इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है।अस्पताल पहुंचे शिवकुमार, मालती देवी, राजेश, अनूप कुमार, धीरेंद्र प्रताप और नंदलाल ने बताया कि काफी दिनों से अस्पताल के मुख्य गेट के सामने नाली का गंदा पानी जमा है। कई बार लोगों को गंदे पानी में होकर अस्पताल में प्रवेश करना पड़ता है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, जिससे मरीजों और तीमारदारों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राम प्रसाद भारती ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को लिखित शिकायत भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज