निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर वृद्ध की मौत, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर वृद्ध की मौत, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुरा बनहरा गांव निवासी 62 वर्षीय लालजी यादव की निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां परिजनों ने इब्राहिमपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।बताया गया कि मंगलवार को लालजी यादव अपने निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए ढकवा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज, प्रतापगढ़ भेज दिया। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, जहां से परिजन इब्राहिमपुर घाट ले गए और अंतिम संस्कार किया।मृतक अपने पीछे पत्नी अनार देवी, पुत्र कपिल देव व शिव कुमार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। लालजी यादव की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज