इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर कंपनी के अधिकारियों के साथ पुलिस की छापेमारी, नकली सामान बरामद,बरामद सामान कोतवाली लाई पुलिस, जांच में जुटे अधिकारीदुकानदार नहीं दिखा सका सामान के वैध अभिलेख, नगर में रही चर्चा,

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर कंपनी के अधिकारियों के साथ पुलिस की छापेमारी, नकली सामान बरामद,

बरामद सामान कोतवाली लाई पुलिस, 

जांच में जुटे अधिकारी
दुकानदार नहीं दिखा सका सामान के वैध अभिलेख, नगर में रही चर्चा,
पट्टी। नगर के मेन रोड स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने संचालित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर नकली सामान बेचने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुकान से भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद किया है, जिसे जांच के लिए कोतवाली लाया गया है।
एक नामी कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि पट्टी नगर की उक्त इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर उनकी कंपनी के नाम से मिलता-जुलता नकली (डुप्लीकेट) सामान धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कंपनी के अधिकारी प्रभात कुमार गुप्ता, लीगल एडवाइजर, स्पीड स्पीड सर्च चैन सिक्योरिटी नेटवर्क, कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की बारीकी से पड़ताल की, जो लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चली। जब पुलिस व कंपनी के अधिकारियों ने दुकानदार से सामान की खरीद-बिक्री और उसके वैध अभिलेख (दस्तावेज) मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने संदिग्ध सामान को जब्त कर लिया और कंपनी के अधिकारियों के साथ कोतवाली ले आई।
दिनदहाड़े हुई इस बड़ी छापेमारी के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों और अन्य व्यापारियों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाजार में यह चर्चा जोरों पर रही कि उक्त दुकान पर नामी कंपनी के नाम का सहारा लेकर ग्राहकों को नकली सामान ऊंचे दामों पर थमाया जा रहा था। देर शाम तक कंपनी के अधिकारी और विधिक टीम कोतवाली में ही डटी रही और बरामद सामान का मिलान करने में जुटी रही। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि कंपनी के अधिकारियों की तहरीर और सामान की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की सघनता से पड़ताल की जा रही है।यहां से उषा वेस्टर्न कंपनी के 35 पीस मिक्सर ग्राइंडर को बरामद किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज